भूल गए राखी के सारे वादे: मां ने रची साजिश, बेटी को घर बुलाया, झूठी आन की खातिर भाइयों ने गला दबाकर मार डाला
मथुरा में एक मां ने अपनी विवाहित बेटी की हत्या की साजिश रची। उसे बहाने से घर बुलाया। यहां दोनों भाइयों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हाथ पैर बांधकर शव को गोविंद कुंड में फेंक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां झूठी आन की खातिर मां ने बेटी की हत्या की साजिश रची। भाइयों ने मिलकर उसका गला दबा दिया। हात्या के बाद हाथ-पैर बांधकर शव को गोविंद कुंड में फेंक दिया। पुलिस ने जांच की तो मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए।
दरअसल, चार दिन पूर्व गोवर्धन थाना क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग के आन्यौर गांव स्थित गोविंद कुंड में एक शव उतराता मिला। शव की पहचान डेरा अलवर, राजस्थान निवासी यशोदा के रूप में हुई। शव को की पहचान होने के बाद भी ग्रामीणों में उदासीनता रही। यह बात पुलिस को अखर रही थी। जानकारी करने पर पता चला कि अक्टूबर 2019 में यशोदा ने डेरा अलवर निवासी नरेंद्र से कोर्ट मैरिज की थी। परिजनों ने भी सहयोग किया। पुलिस ने अतीत को खंगाला तो मामला ऑनर किलिंग की तरफ बढ़ा। विवेचना बढ़ाई तो गुत्थी सुलझती चली गई। पुलिस ने परिजनों को पूछताछ के लिए उठाया तो मामला साफ हो गया।
रात के अंधेरे में कुंड में फेंक दिया शव
थानाध्यक्ष ओम हरी बाजपई ने बताया कि यशोदा की मां ने षड़यंत्र रचा। दोनों भाइयो और बड़ी बहन से राय शुमारी की गई। इसके बाद यशोदा को बहाने से बुलाया। उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर शव को रात के अंधेरे में कुंड में फेंक दिया। पुलिस ने यशोदा की हत्या के आरोप में उसके दोनों भाइयों राधेश्याम और भागीरथ सहित मां रेनू व बड़ी बहन हेमलता उर्फ हेमा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
डेढ़ माह से गोवर्धन में रहने से हो रही थी बेइज्जती
यशोदा का चाल चलन ठीक नहीं रहा। करीब चार वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक से संबंधों के कारण गांव में पंचायतों के साथ काफी तनाव रहा था। थाना प्रभारी ओम हरी बाजपई के अनुसार यशोदा की मां ने गांव के ही रहने वाले निर्दोष पर यशोदा का अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट वर्ष 2019 में दर्ज कराई थी।
इस पर पुलिस ने जांच के बाद यशोदा को बरामद कर बयान कराए। बयानों के आधार पर यशोदा को निर्दोष के साथ भेज दिया गया। कुछ दिन बाद उसके निर्दोष से संबंध टूट गए। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में यशोदा का विवाह अलवर निवासी नरेंद्र शर्मा के साथ कर दिया। ससुराल में भी यशोदा की हरकते परिवारिक नहीं थी। इस बात की जानकारी पति नरेंद्र शर्मा ने दी थी।
गला दबाकर हत्या कर दी
वहीं यशोदा 14 फरवरी को ससुराल में पास के कुआं से पानी भरने निकली इसके बाद वह से फरार हो गई। बीते करीब डेढ़ माह से यशोदा गोवर्धन में रह रही थी। परिजनों को बदनामी की चिंता होने लगी। यशोदा की मां ने यशोदा को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाकर दोनों बेटों को तैयार किया। बड़ी बेटी को भी ससुराल से बुला लिया। यशोदा को गांव बुलाकर गोविंद कुंड पर सभी ने राय सुमारी कर गला दबाकर हत्या कर दी। सुबूत छिपाने को हाथ पैर बांधकर कुंड में फेंक दिया।