{"_id":"6227a49e980ffa12f60194e4","slug":"braj-s-holi-is-recognized-all-over-the-world-persuasion-mathura-news-mtr514294896","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज की होली पूरे विश्व में पहचान रखती है: अनुनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज की होली पूरे विश्व में पहचान रखती है: अनुनय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगर आयुक्त अनुनय झा ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में होली पर्व को लेकर की जाने वाली व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि ब्रज की होली पूरे विश्व में एक अलग पहचान रखती है। इसलिए नगर निगम का दायित्व बनता है ताकि वह मथुरा वृंदावन में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए समुचित व्यवस्था करें। सभी चौराहों, तिराहों पर कलरफुल एलईडी लाईट एवं झालर लगाई जाएगी। होली पर्व पर यदि किसी कारणवश पेयजल सप्लाई बाधित होती है, वहां तत्काल 30 मिनट के अंदर रिजर्व में रखे टैंकर भेज दिए जाए।
बैठक में नगर आयुक्त ने आगामी होली महोत्सव पर नगर निगम की ओर से की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम के विभागों को आदेश किए हैं। 14 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन की परिक्रम पर पैच मरम्मत कराए जाने के साथ संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में सफाई और छिड़काव कराए जाने को निर्देशित किया। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल के लिए टैंकर एवं मोबाइल टायलेट लगाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा वृंदावन में श्रीबांकेबिहारीजी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं द्वारिकाधीश मंदिर में होली को देखते हुए मंदिरों के साथ-साथ वृंदावन के सप्तदेवालयों के आसपास विशेष सफाई, चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था की जाएगी। बैठक में होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई, चूना छिड़काव प्रमुख चौराहों, तिराहों, प्रमुख पार्क एवं समस्त मंदिरों के आसपास रंगोली एवं नगर निगम के एंट्री गेट को सजाए जाने के निर्देशित किया गया। सहायक अभियंता प्रकाश को कहा गया कि नगर निगम ने लगाई गई सभी तिरंगा लाइट को सुचारू कराया जाए। वृंदावन में अटल्ला चुंगी से मिर्जापुर धर्मशाला तक तिरंगा लाइट लगाई जाए।