{"_id":"67f6c3f99b228ed5ff019218","slug":"books-kept-in-offices-children-waiting-in-school-mathura-news-c-369-1-mt11011-127722-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा के परिषदीय विद्यालयों का हाल तो देखिए...कार्यालयों में रखीं किताबें, स्कूल में बच्चे कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा के परिषदीय विद्यालयों का हाल तो देखिए...कार्यालयों में रखीं किताबें, स्कूल में बच्चे कर रहे इंतजार
Thu, 10 Apr 2025 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:59 AM IST
सार
मथुरा के परिषदीय विद्यालयों का हाल हैरान कर देने वाला है। नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है, लेकिन बच्चों को किताबें अभी तक नहीं मिल पाई हैं।
विज्ञापन
मथुरा। अर्बन रिसोर्स सेंटर (यूआरसी) के हॉल में स्कूलों में वितरित होने के लिए रखीं किताबें।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है, लेकिन बच्चों के हाथ में किताबें नहीं पहुंची हैं। कक्षा चार से आठवीं तक की किताबें करीब 10 दिनों से मुख्यालय और बीआरसी कार्यालयों में रखी हैं। बच्चों को इंतजार है कि स्कूलों में किताबें आएं तो वे अपनी पढ़ाई शुरू करें।
विज्ञापन
जिले के 1536 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1,18,233 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों को सरकार द्वारा निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। नौ दिन बीत चुके हैं। बच्चों को वितरित होने वाली किताबें कार्यालयों में बंद हैं और स्कूलों में बच्चों को ज्ञान दिया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की हीलाहवाली तो कहीं वाहनों का इंतजाम नहीं होने की वजह से किताबें विद्यालयों तक नहीं पहुंच पाई हैं। नया सत्र शुरू होने से पहले विभागीय अधिकारी दावा कर रहे थे कि एक सप्ताह के भीतर सभी स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि मथुरा, नंदगांव और राया इन तीन बीआरसी पर किताबें नहीं पहुंची हैं। अन्य सभी बीआरसी पर पुस्तकें पहुंचाई जा चुकी हैं। सभी बीईओ को स्कूलों तक किताबें पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। कक्षा एक से तीन तक की पुस्तकें अभी जिले में नहीं आई हैं। कब तक आएंगी, जानकारी नहीं है।