{"_id":"6685197b330954962e0ad5cf","slug":"bodies-of-missing-women-of-mathura-found-in-agra-and-etah-after-stampede-in-hathras-incident-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस हादसा: आगरा व एटा में मिले मथुरा की लापता महिलाओं के शव, घरों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस हादसा: आगरा व एटा में मिले मथुरा की लापता महिलाओं के शव, घरों में मची चीख पुकार
Wed, 03 Jul 2024 02:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:57 PM IST
सार
हाथरस हादसे में भगदड़ में मथुरा की लापता महिलाओं के शव आगरा व एटा में मिले हैं। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मुंद्रा देवी की फाइल फोटो, नगला हरजू गांव में रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के हाथरस में साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में प्रवचन सुनने मथुरा से भी महिलाएं गईं थीं। भगदड़ के दौरान 60 वर्षीय व 55 वर्षीय दो महिलाओं की मौत हो गई। एक का शव मिल गया था, जबकि दूसरी लापता थी। वहीं नगला हरजू गांव की भी एक महिला लापता था। लापता महिलाओं के शव आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज और एटा मेडिकल कॉलेज में मिले। मौत की खबर से परिजन रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन
मगोर्रा थाना क्षेत्र के डोमपुरा गांव निवासी मुंद्रा देवी पत्नी भगवत प्रसाद पड़ोसी वासो देवी के साथ भोले बाबा के सत्संग में प्रवचन सुनने गईं थीं। सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में वासो देवी की मौत हो गई। मुंद्रा देवी के लापता होने की खबर गांव पहुंची। दोनों के परिजन हाथरस के के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह प्रशासन ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में घायलों और मृतकों को भेजा। यहां लापता मुंद्रा देवी की शिनाख्त की गई। मौत की सूचना पर परिजन आगरा पहुंचे। इसके अलावा नगला हरजू गांव निवासी महिला श्यामवती (55) भी लापता थी। इनकी शिनाख्त एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे शवों में की गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार व चौकी प्रभारी संदीप कुमार डोमपुरा गांव पहंचे। प्रधान डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सत्संग में हुई भगदड़ में लापता महिलाओं के शवों की शिनाख्त आगरा व एटा में हो गई है। सरकार मृतकों के परिजन की हर संभव सहायता करेगी। आर्थिक मदद देने की सरकार ने घोषणा की है। उन्होंने परिजन को अपनी संवेदना व्यक्त की।