फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP women will count the achievements of the government

भाजपाई महिलाएं गिनाएंगी सरकार की उपलब्धियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BJP women will count the achievements of the government
मथुरा। भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा महिला के सम्मान, सुरक्षा और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समर्पित है। केंद्र और प्रदेश की सरकार जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक मैरिज होम में महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर लोगों के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में महिलाओं को सर्वाधिक अवसर और सुरक्षा दी गई। महिलाएं एकजुट होकर पुन: भाजपा की सरकार बनाएंगी।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की ब्रजप्रांत अध्यक्ष मधुलिका रावत ने कहा कि महिला मोर्चा की सभी बहनें उत्तर प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। महानगर संयोजक राजू यादव ने कहा कि भाजपा ने हर मोर्चे पर धरातल पर काम किया है। महिलाओं को राजनीति से लेकर समाज में सक्रिय भागीदारी का मौका मिला है। भाजपा राज में महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित और सशक्त निर्माण में अपना योगदान दे रही हैं। सम्मेलन में दीपा अग्रवाल, मीरा मित्तल, नीलम गोयल,भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed