{"_id":"95236851d5df58ad83b75e01ae4450b4","slug":"bjp-will-release-the-report-card-of-government-from-braj-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भी छा जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भी छा जाने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 25 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशों में रह रहे भारतीय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लाइव देख और सुन सकेंगे। इसके लिए भाजपा की आईटी सेल ने हाईटेक बंदोबस्त किए हैं। जनसभा स्थल से तस्वीरें और मोदी के भाषण के अंश पल-पल पर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए बीएसएनएल ने इंटरनेट की पॉवरफुल स्पीड का अस्थाई मोबाइल टावर स्थापित कर दिया है। ऑप्टिकल फाइवर केबिल के माध्यम से भी बैकअप की व्यवस्था है।
यदि मोबाइल टावर के नेटवर्क में कोई अड़चन आ जाए तो इस ऑप्टिकल फाइवर के माध्यम से प्रसारण को जारी रखा जा सके।
सोशल मीडिया मैनेजमेंट हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता पर रहता है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने इसका भरपूर प्रयोग किया। इसी का नतीजा था कि मोदी के नारे बच्चे-बच्चे की जुबान पर थे। इस बार भी भाजपा मीडिया सेल ने फरह स्थित पं. दीनदयाल धाम पर सोमवार को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-विदेश तक लाइव दिखाने की व्यवस्था की है। इसके लिए बीएसएनएल ने 10 एमबीपीएस स्पीड वाला अस्थाई मोबाइल टावर लगा दिया है।
इसमें से चार एमबीपीएस स्पीड लाइव प्रसारण के लिए होगी। इसके अलावा टीम के दर्जनों सदस्य आयोजन स्थल की तस्वीरें पल-पल पर कंट्रोल रूम पर पहुंचाते रहेंगे, जिन्हें फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर आदि पर अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा मोदी के भाषण के अंशों को भी इंटरनेट के माध्यम से तत्काल दुनियाभर में फैलाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
हमने कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। आईटी सेल ने हाईटेक बंदोबस्त किए हैं। देश और दुनिया में प्रधानमंत्री के भाषण को युवा टीवी के माध्यम से लाइव देखा और सुना जा सकता है।
- विजय भदौरिया, आईटी सेल संयोजक