फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP leaders pledge to follow the path described by Pandit Deendayal

पंडित दीनदयाल के बताए मार्ग पर चलने का भाजपाईयों ने लिया संकल्प

Fri, 12 Feb 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders pledge to follow the path described by Pandit Deendayal
फोटो 9 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते भाजपाई। - फोटो : MATHURA
मथुरा। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने उन्हें याद किया। शहर के डेंपियर नगर में पंडितजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्यक्षा के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों से कार्यकताओं को रूबरू कराया। ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने कहा पंडित संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।
विज्ञापन

महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, पार्षद राजेश सिंह पिंटू, हेमंत अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, मदन मोहन श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सरदार राजेंद्र सिंह होरा, विजय शर्मा, कृष्णमणि सूबेदार, ललित अग्रवाल, लक्ष्मण पाल, विवेक शर्मा, नितिन चतुर्वेदी, संजय हरियाणा, अनिल गोला मौजूद रहे। अध्यक्षता होली गेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल और संचालन महानगर महामंत्री राजू यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भाजपा महानगर के मधुवन मंडल सेक्टर तंतूरा क्षेत्र बालाजीपुरम बूथ 345, 346, 347, 348, 349, 350 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन करते हुए उनके जीवन और विचारों की चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed