फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP government will be formed again in Uttar Pradesh with huge majority- BL Verma

विशाल बहुमत से बनेगी उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार- बीएल वर्मा

Mon, 16 Aug 2021 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again in Uttar Pradesh with huge majority- BL Verma
वृंदावन। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मथुरा आगमन पर जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह वृंदावन कट पहुंचे केंद्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बांकेबिहारी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंत्री का पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश गौतम के कार्यालय पर वृंदावन मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा और कार्यकर्ताओं ने किया। केंद्रीय मंत्री लोधी समाज के कार्यक्रम में भी शरीक हुए। वहां घनश्याम लोधी एवं लोधी समाज की ओर से स्वागत किया गया। मंत्री राल पहुंचे और वहां से जन आशीर्वाद यात्रा के लिए आए रथ पर सवार होकर निर्धारित मार्ग पर जनता का आशीर्वाद लेते हुए और संवाद करते हुए रवाना हुए। उन्होंनेकहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बहुमत से बनने जा रही है।
विज्ञापन

जो विकास कार्य पिछले 25 वर्ष में नहीं हुए वह हमारी सरकार ने 4 वर्ष में किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जंगल राज का सफाया हुआ है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं की सेवा भाव से काम किया। कार्यक्रम में प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमंत राजपूत, महापौर मुकेश आर्य बंधु, प्रदीप गोस्वामी, श्याम चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed