फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP General Secretary Vineet Sharma honored

Mathura News: भाजपा महामंत्री विनीत शर्मा का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
BJP General Secretary Vineet Sharma honored
भाजपा महामंत्री विनीत शर्मा और का सम्मान करते सुरेन उतरेजा औैर अन्य।
वृंदावन। वृंदावन बाल विकास परिषद ने भाजपा महानगर महामंत्री विनीत शर्मा और नगर निगम पार्षद मुन्नालाल निषाद के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। एलिगेंस रिजॉर्ट्स, देवी आटस सड़क पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता पंडित सत्यवान शर्मा और ठाकुर कालीचरण सिंह ने की। उन्होंने विनीत शर्मा और मुन्ना निषाद को वृंदावन की युवा शक्ति का परिचायक बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भूमि इंटरनेशनल ग्रुप के अध्यक्ष सुरेन उतरेजा ने कहा कि दोनों नेता मथुरा वृंदावन के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। विशिष्ट अतिथि अमायरा ग्रुप के निदेशक राहुल सहगल ने राजनीति में युवाओं के बढ़ते नेतृत्व को ब्रजभूमि के स्वर्णिम भविष्य का संकेत बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं के समाधान के प्रयास सार्थक होंगे।
विज्ञापन

विनीत शर्मा ने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। मुन्नालाल निषाद ने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर पंडित श्याम बिहारी चतुर्वेदी, अवधेश गौतम राजू, मुकेश कृष्ण शर्मा, जितेंद्र कुमार गौतम, चेतन्य कृष्ण शर्मा, राहुल अग्रवाल, पवन ठाकुर, योगेश शुक्ला, पंकज बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed