Mathura News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार से स्कूटी को मारी टक्कर, फिर उसे ही पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरा
मथुरा में BJP जिलाध्यक्ष ने कार से स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी से उतरकर ग्रामीण को ही पीटा। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार रात बीजेपी जिलाध्यक्ष की कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने रोका तो नेताजी ने उतरकर पीड़ित को ही पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष व उसके पति ने की मारपीट
घटना जैंत थाना क्षेत्र के तेहरा गांव की है। रविवार की रात बीजेपी जिलाध्यक्ष मधु शर्मा यहां से गुजर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि मधु शर्मा की गाड़ी ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। वह रुकने की बजाय गाड़ी लेकर भागने लगी। उनके साथ उनके पति भी थे। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे तमतमाई जिला अध्यक्ष व उनके पति ने गाड़ी से उतरकर ग्रामीण राजू के साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें:- मिलेट्री इंटेलीजेंस ने नकलची दबोचे: कॉलर में लगी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से COD परीक्षा में नकल, कोच
ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया
यही नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भी ग्रामीणों को ही पीटा। इसके बाद मधु शर्मा की शिकायत पर राजू राजपूत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए और थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने राजू को छोड़ने की मांग की।
यह भी पढ़ें:- UP Crime: बदमाशों ने स्कूटी से सटाई बाइक और मार दी गोली, खून से लथपथ होकर गिर गया दुकानदार;
थानाध्यक्ष बोले-दोनों तरफ से समझौता हो गया
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बीजेपी जिलाध्यक्ष द्वारा कई बार आमजन के साथ दबंगई दिखाई गई है। शिकायत के बाद भी पुलिस कुछ नहीं करती। थाना प्रभारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि बीजेपी जिलाध्यक्ष मधु शर्मा की शिकायत पर एक लड़के को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाती। बाद में दोनों तरफ से सुलहनामा कर लिया गया। हिरासत में लिए गए युवक को जिलाध्यक्ष के कहने पर छोड़ दिया गया है।