{"_id":"6228e474b7d6240a87774671","slug":"bike-rider-shoot-farmer-in-minor-dispute-mathura-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मामूली विवाद में किसान को गोली मारकर भागे बाइक सवार, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मामूली विवाद में किसान को गोली मारकर भागे बाइक सवार, हालत नाजुक
Wed, 09 Mar 2022 11:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:03 PM IST
सार
किसान देर रात अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बाइक सवारों ने किसान को गोली मार दी।
विज्ञापन
किसान को मार दी गोली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नौहझील में बुधवार देर रात एक किसान को उस समय गोली मार दी गई, जब वह अपने खेत पर जा रहा था। बाइक सवार हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव पारसौली में बुधवार देर रात बाइक सवार दो युवक मामूली बात पर किसान को गोली मारकर भाग गए। मिली जानकारी के अनुसार गांव पारसौली निवासी जगराम (55 वर्ष) पुत्र हरप्रसाद रोजाना की तरह शाम को करीब 8:45 बजे घर से अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस रोड पर बाइक सवार दो युवकों से जगराम का विवाद हो गया।
विज्ञापन
जगराम के भतीजे रामू ने बताया कि युवकों ने जगराम को गोली मारी और एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के रास्ते भाग गए। घायल अवस्था में जगराम को सीएचसी नौहझील लाया गया। किसान के सीने में गोली लगी है। यहां से चिकित्सकों ने जगराम की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन