फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   'Bhumi Pujan' for the liberation of Shri Krishna Janmabhoomi to be held on August 9

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए 9 अगस्त को करेंगे भूमि पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
'Bhumi Pujan' for the liberation of Shri Krishna Janmabhoomi to be held on August 9
पत्रकारों से वार्ता करते स्वामी सच्चिदानंद महाराज, सुरेशा नंद महाराज आदि।
राधाकुंड (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए 9 अगस्त को कारसेवा का आह्वान करने वाले चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अब अपनी रणनीति बदल दी है। अब 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की मुक्ति के लिए देशभर से लोग चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंचेंगे। यहां अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में भूमिपूजन कर कारसेवा का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को संतों के साथ बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूजन के बाद श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए कारीगरों द्वारा पत्थरों का चयन कर नक्काशी का कार्य प्रारंभ होगा। कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पंचदश नाम जूना अखाड़ा से स्वामी चक्रपाणि महाराज, निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत सीताराम दास महाराज, निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वेदमूर्ति महाराज, श्रीचित्रगुप्त अखाड़े के महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर लाल बाबा पुजारी, जागेश्वर धाम अल्मोड़ा के प्रपन्नााचार्य अवधेशानंद महाराज, महामंडलेश्वर संतोषानंद आदि मौजूद रहेंगे। वहीं दिल्ली से शुरू होने वाली पदयात्रा को कांवड़ यात्रा के चलते स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed