फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhagat-sangeet drama is a dying genre of Braj: Puran Prakash

भगत-सांगीत नौटंकी ब्रज की लुप्त होती विधा : पूरन प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Bhagat-sangeet drama is a dying genre of Braj: Puran Prakash
वृंदावन। वृंदावन शोध संस्थान में मंगलवार को संस्कृति मंत्रालय एवं जीएलए विश्वविद्यालय के सहयोग से तीन दिवसीय भगत-सांगीत नौटंकी महोत्सव का शुभारंभ विधायक पूरन प्रकाश ने किया। प्रथम सत्र में भगत सांगीत नौटंकी का उद्भव और विकास विषयक संगोष्ठी व द्वितीय सत्र में भगत लीला दानवीर मोरध्वज का मंचन किया गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि भगत-सांगीत नौटंकी ब्रज की लुप्त होती विधा है। इस विधा को पुनर्जीवित करने के लिए नई पीढ़ी को इससे जोड़ना चाहिए। जहां तक केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग की बात है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। गीता शोध संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश खन्ना ने ब्रज के लोक नाट्य भगत-सांगीत नौटंकी को संरक्षण देने एवं पुष्पित पल्लवित करने के लिए इस तरह के आयोजन किये जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


डॉ. अष्टभुजा मिश्र ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। डॉ. नटवर नागर ने कहा कि ईसा पूर्व द्वितीय शताब्दी से नाटक मंचन के साक्ष्य प्राप्त होते हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वांग, भगत, सांगीत, नौटंकी आदि विधाओं के कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डॉ. निम्मी गुप्ता, पं. दामोदर शर्मा ने विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र में ब्रज संस्कृति केंद्र मथुरा द्वारा भगत लीला- दानवीर राजा मोरध्वज का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका लेखन एवं निर्देशन आचार्य खेमचंद यदुवंशी एवं सह-निर्देशन अशोक कुमार नीलेश द्वारा किया गया। भगत लीला के अंतर्गत चौधरी रूस्तम सिंह ने रंगाचार्य, लेखराज बैनीवाल ने युवराज ताम्र ध्वज, गयालाल बौद्ध ने अभिनय किया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव द्विवेदी, आकाशवाणी मथुरा के निदेशक डॉ. देवेंद्र सारस्वत, उप निदेशक डॉ. एस पी सिंह, डॉ. मुकेश वर्मा, नितिन ग्वाल, संजय शर्मा, सुमनकांत पालीवाल, अशोक अज्ञ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed