फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari's Digital Family Is Growing Rapidly

बांके बिहारी का डिजिटल परिवार: 15 दिन में 20 हजार से ज्यादा भक्त जुड़े, यूट्यूब चैनल पर हुए इतने सब्सक्राइबर

Mon, 16 Mar 2026 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 12:09 PM IST
सार

वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद 15 दिन में 20 हजार से अधिक लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ गए। अब तक करीब 15 लाख श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन ठाकुरजी के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Banke Bihari's Digital Family Is Growing Rapidly
श्रीबांकेबिहारी मंदिर।

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ठाकुरजी के भक्तों का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। महज 15 दिन में मंदिर के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 20 हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


श्री बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन हाईपावर्ड कमेटी के आदेश पर सुयोग्य मीडिया कंपनी की ओर से मंदिर के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बनाए गए हैं। लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु घर बैठे ठाकुरजी के दर्शन कर पा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, रंगभरनी एकादशी से शुरू हुए मंदिर के यूट्यूब चैनल पर सबसे अधिक 17.7 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। वहीं फेसबुक पेज पर करीब 7300 फॉलोअर्स जुड़े हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 2693 लोग मंदिर के अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने बताया है कि लाइव स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद से अब तक करीब 15 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दूर-दराज के भक्तों को विशेष सुविधा मिल रही है, जो किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पाते थे। प्रशासन का कहना है कि मंदिर की गतिविधियों, उत्सवों और विशेष झांकियों की जानकारी भी सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक भक्त डिजिटल माध्यम से भी ठाकुरजी से जुड़े रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed