फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BANKE BIHARI WORSHIP

पौष माह की पूर्णिमा पर लगाई परिक्रमा, राधे-राधे के लगे जयकारे

Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
BANKE BIHARI WORSHIP
मथुरा। पौष पूर्णिमा पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। पौष पूर्णिमा को वृंदावन में भक्ति का सैलाब उमड़ा। परिक्रमा से लेकर मंदिरों तक राधा-कृष्ण की जयजयकार के स्वर गूंजे। बांकेबिहारी की नगरी में आए श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई और नौका विहार किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पौष माह की पूर्णिमा पर वृंदावन नगरी भक्ति से सराबोर दिखाई दी। वृंदावन की परिक्रमा करने के लिए दूर-दूर से आए लोगों की कतार लगी। कई भक्त राधे-राधे की माला करते हुए नंगे पांव परिक्रमा करते हुए निकले। ठंड के बावजूद परिक्रमा में महिला और बुजुर्गों की संख्या काफी थी। बांकेबिहारी मंदिर में सुबह-शाम दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। भक्त श्रीबांकेबिहारी और राधारानी की जयकारे लगाते रहे। यही हाल मंदिर रंगनाथ, श्रीगोविंद देव जी, मंदिर श्रीराधारमण, मंदिर श्रीराधाबल्लभ और मंदिर श्रीराधादामोदर में भी दिखाई दिया। यमुना में प्रात:काल डुबकी लगाई और नौका विहार का आनंद भी लिया। ठंड के बावजूद यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दिन भर रही जाम की समस्या
वृंदावन। शनिवार और रविवार को वृंदावन की सड़कों पर जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन इससे एक दिन पहले शुक्रवार को पौष पूर्णिमा पर भी यही हाल था। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास सभी चौराहों पर जाम की स्थिति दिन भर बनी रही। यही हाल इस्कॉन मंदिर के पास भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed