{"_id":"6a191186470f4a4ccc0c6ab3","slug":"banke-bihari-temple-security-guards-to-wear-yellow-uniform-for-better-identification-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'ये बांके बिहारी मंदिर के सुरक्षाकर्मी हैं', आसानी से हो सके पहचान; इसलिए बदल दिया गया वर्दी का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'ये बांके बिहारी मंदिर के सुरक्षाकर्मी हैं', आसानी से हो सके पहचान; इसलिए बदल दिया गया वर्दी का रंग
Fri, 29 May 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 29 May 2026 09:39 AM IST
सार
वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों की वर्दी बदलकर अब पीली शर्ट और काली पैंट कर दी गई है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि नई वर्दी से श्रद्धालुओं को सुरक्षाकर्मियों की पहचान और सहायता में आसानी होगी।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की वर्दी में बदलाव किया गया है। मंदिर के हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्णय के बाद अब मंदिर के सुरक्षाकर्मी नए रंग और नए स्वरूप में दिखाई देंगे।
अब तक सुरक्षाकर्मी काली पैंट और काली शर्ट पहनते थे, जिस पर निजी सुरक्षा एजेंसी का नाम अंकित रहता था। नई व्यवस्था के तहत सुरक्षाकर्मी पीले रंग की शर्ट पहनेंगे, जिस पर स्पष्ट रूप से "बांके बिहारी मंदिर सुरक्षा कर्मी" लिखा होगा। इसके साथ ही काली पैंट यथावत रहेगी।
मंदिर प्रशासन का मानना है कि नई वर्दी से सुरक्षाकर्मियों की पहचान श्रद्धालुओं के बीच और अधिक आसान हो जाएगी। बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सहायता या सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
मंदिर से जुड़े अधिकारियों के अनुसार कमेटी की बैठक में सुरक्षाकर्मियों की वर्दी बदलने का निर्णय लिया गया था। इसके पीछे उद्देश्य मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पहचान योग्य बनाना है। नई वर्दी लागू होने के बाद सुरक्षाकर्मी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में इसी वेशभूषा में ड्यूटी करते नजर आएंगे।