फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari Corridor will tremendous benefit mathura vrindavan

Banke Bihari Mandir Corridor: बांके बिहारी कॉरिडोर से होगा जबरदस्त फायदा, शहर वालों की हो जाएगी चांदी ही चांदी

Fri, 16 May 2025 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 03:31 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का सुप्रीम कोर्ट ने रास्ता साफ कर दिया है।  इस फैसले के बाद अब चर्चा ये शुरू हो गई है कि इससे श्रद्धालुओं को तो फायदा होगा, लेकिन शहर को क्या मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि कॉरीडोर बनने के बाद शहर के पर्यटन उद्योग को पंख लगने की पूरी उम्मीद है। जिस तरह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से वहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ, वैसा  ही कुछ यहां भी होगा। 
 

विज्ञापन
Banke Bihari Corridor will tremendous benefit mathura vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को संख्या में इजाफा होगा। इससे पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का भी रास्ता सुगम होगा। वर्तमान स्थिति के सापेक्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। कॉरिडोर निर्माण के बाद किसी भी श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी। आसानी से आराध्य के दर्शन कर सकेगा।
विज्ञापन


 

स्थानीय प्रशासन और कारोबारियों का मानना है कि जैसे-जैसे सुविधाओं में विस्तार होता है। लोगों का रुझान उन स्थानों के प्रति बढ़ता है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर इसका ताजा उदाहरण है। वहां अब दोगुनी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रीबांके बिहारी की धूम विदेशों में भी है। काशी नरेश से ज्यादा वृंदावन के बांके के भक्त दुनिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दावा पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मथुरा जिले में करीब 21.96 करोड़ श्रद्धालुओं आए हैं। इसमें सबसे अधिक 2.55 करोड़ श्रद्धालु वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसमें 70 हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में आगरा के बाद सबसे अधिक विदेशी मथुरा में आते हैं। ब्रज में आने वाले भारतीय और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन के श्री बांके बिहारी सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा गोवर्धन, कुसुम सरोवर, राधाकुंड, गोकुल, बरसाना, नंदगांव, महावन भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: चौड़े रास्ते...कदंब तो कहीं करील के पौधे, द्वापरयुग की लता-पताओं से अद्भुत दिखेगा बांकेबिहारी कॉरिडोर


 
विज्ञापन

कॉरिडारे निर्माण के बाद श्रद्धालुओं में होगी दोगुना बढ़ोतरी
अधिकारियों के मुताबिक, मथुरा-वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। हर साल आठ से 10 लाख पर्यटकों में इजाफा हो रहा है। अधिकारियों का दावा है कि कॉरिडोर निर्माण के बाद आकंड़ा दो गुना हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -  Banke Bihari Corridor: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर...एक साथ 4 मंदिरों के दर्शन, कुंज गलियों की बदल जाएगी तस्वीर
 

वृंदावन में साल दर साल बढ़ रहे श्रद्धालु
वर्ष-श्रद्धालुओं की संख्या
2021-90 (लाख ) कोविड के चलते हुए कम
2022-1.25 (करोड़)
2023-1.75 (करोड़)
2024-2.55 (करोड़)
(नोट-विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed