{"_id":"6755fe7e779e4784b10232e6","slug":"bageshwardhams-peethadhishwar-dhirendra-shastri-reached-vrindavan-mathura-news-c-29-1-mtr1002-327108-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, आधी रात को धर्माचार्य से की मुलाकात; पुख्ता रही सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, आधी रात को धर्माचार्य से की मुलाकात; पुख्ता रही सुरक्षा
Mon, 09 Dec 2024 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:00 PM IST
सार
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अचानक वृंदावन पहुंच गए। यहां मध्य रात को उन्होंने एक धर्माचार्य और उनके परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वे एक शादी समारोह में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर ने शनिवार देर रात वृंदावन पहुंचकर अपने धर्माचार्य परिवार से मुलाकात की। पूरा दौरा गोपनीय रखा गया और सुरक्षा के इंतजाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ देखे गए।
शनिवार रात अचानक धीरेंद्र शास्त्री नगर के गौरानगर इलाके में पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। काफी देर रुकने के बाद वह वृंदावन से चले गए। बताया जाता है कि वृंदावन के गौरानगर इलाके में रहने वाले आचार्य बृजेंद्र ने घर बनवाया था, उस समय शास्त्रीजी व्यस्तता के कारण यहां नहीं आ पाए। इसी की पूर्ति के लिए शनिवार को वह पहुंचे और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आधा घंटे देर तक रुके। बागेश्वरधाम सरकार ने कथावाचक श्याम सुंदर पाराशर के यहां आयोजित शादी समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इसके बाद कथावाचक मृदुलकांत शास्त्री के संग करीब दो घंटे तक बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री ने गाड़ी में भ्रमण किया। काफी देरतक दोनों के बीच धार्मिक वार्तालाप हुआ। इस मौके पर विनय त्रिपाठी, रोहित रिछारिया, आरके पांडेय, सुमंत कृष्ण शास्त्री, गुरुप्रसाद, अश्विनी शास्त्री, मोहन सोनी आदि मौजूद रहे।