फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newborn died fell from doctor hand during delivery in mathura

मथुरा: डिलीवरी के दौरान डॉक्टर के हाथ से फिसल गया नवजात, दर्दनाक मौत

Wed, 30 Mar 2022 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Mar 2022 08:45 PM IST
सार

परिजनों ने लगाया डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से लिखित में शिकायत की है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
newborn died fell from doctor hand during delivery in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृष्णानगर स्थित मेहता नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान चिकित्सक के हाथ से नवजात गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ को शिकायती पत्र देकर र्कारवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
नरसी विहार सौंख रोड निवासी मीनाक्षी ने सीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सौंख रोड निवासी रवि की पत्नी मोनिका को 19 मार्च को गर्भावस्था में हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 20 मार्च की सुबह डिलीवरी के बाद डॉक्टर के हाथ से बच्चा नीचे गिर गया। इससे बच्चे के चेहरे पर चोट लगी जिसके निशान आए। यह सब मोनिका ने देखा। उसका कहना है कि बच्चा इसके बाद भी ठीक था, लेकिन उसे प्राथमिक उपचार नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि नवजात शिशु को जमीन पर टेऊ में डाल दिया गया। आधे घंटे बाद जब परिजनों ने बच्चा मांगा तो उसे गंभीर अवस्था में पीआर अस्पताल ले जाया गया। जहां वेंटिलेटर पर कुछ समय बच्चे को रखा गया। 23 मार्च तक यह बच्चा भर्ती रहा, इसके बाद इसे जयपुर जेके अस्पताल ले जाना पड़ा और वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहा डॉक्टर ने

मेहता नर्सिंग होम के  संचालक डॉ. राकेश मेहता ने कहा कि  हमारे यहां कोई लापरवाही नहीं हुई। बच्चा प्री मैच्योर पैदा हुआ था, इस कारण उसकी हालात बहुत खराब थी। हमने उस बच्चे को अच्छे अस्पताल में ले जाने के लिए परिवार को बताया और रेफर कर दिया गया था। लगाए गए आरोप निराधार हैं। 

मामले की जांच के आदेश

सीएमओ मथुरा डॉ. एके वर्मा ने बताया कि बच्चे के परिवार की ओर से कल हमें शिकायत मिली है। इस संबंध में डॉ. भूदेव सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, वैसे जानकारी मिली है कि बच्चा सात महीने का पैदा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed