फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attempt to run over cow protectors with an e-rickshaw on the Yamuna Bridge

Mathura News: यमुना पुल पर ई-रिक्शा से गौ रक्षकों को कुचलने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Attempt to run over cow protectors with an e-rickshaw on the Yamuna Bridge
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर यमुना पुल के समीप गोरक्षकों ने मिलकर प्रतिबंधित मांस की तस्करी कर रहे युवक को मांस, चाकू व वाहन सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी ने गोरक्षकों को कुचलने का प्रयास भी किया। आरोपी की पहचान राजा, निवासी कोसी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाया है।
विज्ञापन

गोरक्षा दल शेरगढ़ के अध्यक्ष बांके बिहारी ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं कि कोसी से एक युवक लगातार नौहझील क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के मांस की अवैध सप्लाई कर रहा है। शुक्रवार दोपहर को जैसे ही तस्कर के आने की जानकारी मिली। वह दर्जनों गोरक्षकों के साथ यमुना पुल के पास मोर्चा संभाल कर खड़े हो गए। कुछ ही देर में संदिग्ध युवक ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा। जब उसे रुकने का इशारा किया गया तो उसने गोरक्षकों को कुचलने का प्रयास किया। लेकिन, टीम ने उसे दबोच लिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक रजत गर्ग पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्त में लिया। ई-रिक्शा की तलाशी में पॉलीथिन के भीतर छिपाकर रखा गया करीब 50 किलो प्रतिबंधित मांस और चाकू बरामद हुआ। पूछताछ आरोपी राजा ने बताया कि वह यह मांस नौहझील के ही कुछ युवकों को बेचने के लिए लाया था,जो इस मांस को विभिन्न होटलों, ढाबों और अन्य तय ठिकानों पर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


सवारी बैठाकर लाता था ई-रिक्शा :
नौहझील। पुलिस और गोरक्षकों की गिरफ्त में आया मांस तस्कर राजा बेहद शातिर दिमाग था। पुलिस और आम जनता को चकमा देने के लिए उसने एक फुलप्रूफ प्लान तैयार किया था। वह कोसी से नौहझील की तरफ आते समय अपने ई-रिक्शा में बाकायदा सवारियां बैठाकर लाता था और सीट के नीचे प्रतिबंधित मांस छिपाकर रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed