फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attempt was made to capture Gopal Bagh Ashram in Vrindavan bullies beat up students and drove them away

Mathura: गोपाल बाग आश्रम पर कब्जे का प्रयास, छात्रों को पीटकर भगाया; चार वर्ष पहले हो चुकी है मंहत की हत्या

Tue, 30 Jan 2024 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Jan 2024 12:49 PM IST
सार

वृंदावन में गोपाल बाग आश्रम पर कब्जे का प्रयास किया गया। दबंगों ने छात्रों को पीटकर भगा दिया। यहां पर चार वर्ष पहले मंहत की हत्या भी हो चुकी है। 

विज्ञापन
attempt was made to capture Gopal Bagh Ashram in Vrindavan bullies beat up students and drove them away
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार की सुबह अटल्ला चुंगी स्थित गोपाल बाग आश्रम में आधा दर्जन से अधिक लोग घुस आए। उन्होंने आश्रम में कब्जा करने के प्रयास किया। आश्रम में रह रहे विद्यार्थियों को मारपीट कर बाहर भगा दिया। इसमें एक विद्यार्थी घायल हो गया। आरोपी नकदी के साथ सोने के आभूषण लूट ले गए। पुलिस ने दो महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मामले में महंत हरिशंकर दास नागा के भाई ने आठ नामजदों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता कृष्ण कन्हैया, निवासी गोपाल बाग ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। बताया कि वर्ष 2019 में उनके भाई हरिशंकर दास शिष्य महंत बालकृष्ण दास को साधु समाज ने आश्रम की देखरेख के लिए रखा था। जहां महंत हरिशंकर दास के शिष्य पूजा सेवा करते हैं। 

विज्ञापन

जानलेवा हमला किया

आरोप लगाया कि सोमवार को अर्चना राणा के लोग योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अमित कुमार, योगेश, अजीत, हर्ष कुमार राघव को आश्रम पर भजनकुटी आश्रम के महंत ने भेजा। इनके साथ सीमा व पूजा नामक महिला और तीन-चार अज्ञात व्यक्ति भी आए। सभी ने आश्रम में घुसकर विद्यार्थी नेपाल निवासी मनोज अधिकारी को जान से मारने की नीयत से सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान भी लूट ले गए

आश्रम में मौजूद अन्य विद्यार्थियों को भी पीटा। हरिशंकर दास के कमरे में रखे सामान को बाहर फेंक दिया। कमरे में रखे करीब एक लाख रुपये, आठ सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन भी लूट ली। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 में इसी आश्रम के महंत की हत्या कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed