{"_id":"69f8e195527de4b839048078","slug":"attack-over-request-for-repayment-fir-against-four-mathura-news-c-412-1-mt21002-7691-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उधारी मांगने पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उधारी मांगने पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बलदेव। थाना क्षेत्र के गांव अकोस स्थित मजरा चौरंवार में उधारी वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पीड़ित ने गांव के चार लोगों पर खेत में घेरकर लाठी-डंडों और सरिया से हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना बलदेव में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
योगेश कुमार निवासी चौरंवार के अनुसार उनसे एक वर्ष पूर्व गांव के अनिल ने बेटी की शादी के लिए 70 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि 15 अप्रैल को वह खेत पर काम कर रहे थे, तभी अनिल कुमार, बासुदेव, मीरा देवी और करमवीर वहां पहुंचे।
गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे और सरिया से हमला बोल दिया। चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।