फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attack in protest against teasing, case registered after one and a half year

Mathura News: छेड़खानी के विरोध में हमला, डेढ़ वर्ष बाद मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attack in protest against teasing, case registered after one and a half year
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र में डेढ़ वर्ष पूर्व हुए एक छेड़खानी व उसके विरोध में मारपीट के प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर डेढ़ वर्ष बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसने घटना के समय ही पुलिस को तहरीर दी थी, मगर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


महिला थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने बताया कि कालू पुत्र धर्मपाल, लाल देवी पत्नी धर्मपाल, गिर्राज पुत्र कान्हा, केसर पुत्र गिर्राज, लोकेश पुत्र गिर्राज, कल्लो पत्नी गिर्राज समस्त निवासीगण अकबरपुर, छाता पर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण 12 जून 2022 का है।
विज्ञापन

शाम के समय खेत पर पानी भर रही थी, तभी कालू पुत्र धर्मपाल ने गंदी नीयत से दबोच लिया। विरोध पर पिटाई कर दी। इसकी शिकायत कालू की मां लालदेई से की तो लालदेई सहित सभी नामजद आरोपियों ने फिर से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बचाव में आए लोगों पर भी हमला किया। सोने का पेंडल भी तोड़ ले गए। उसी वक्त पुलिस में रिपोर्ट की, मगर पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में कोर्ट में मुकदमे की मांग को लेकर अर्जी दी। कोर्ट ने महिला थाने को आदेशित किया। इंस्पेक्टर महिला थाना अलका ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed