फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Attachment notices posted at the homes of wanted persons.

Mathura News: वांछितों के घर कुर्की नोटिस चस्पा, कराई मुनादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Attachment notices posted at the homes of wanted persons.
गांव सिंकदरपुर में आरोपी घर 82 का नोटिस चस्पा करती सुरीर पुलिस
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंकदरपुर में हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने दो सप्ताह के अंदर हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई।
विज्ञापन

सिंकदरपुर निवासी मुकेश पत्नी संध्या के साथ 9 अगस्त को अपनी ससुराल गांव शेरनी नगरिया से लौट रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में संध्या की मौत हो गई थी। संध्या के पिता रामरतन ने उसके पति मुकेश, ससुर प्रकाश, सांस मीना,देवर हरकेश,व राकेश निवासीगण सिंकदरपुर के खिलाफ दहेज की मांग पर पुत्री को फांसी लगाकर हत्या करने के आरोप की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें गला दबा कर मौत की रिपोर्ट आई थी। पुलिस ने पति मुकेश व ससुर प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सास व दो देवर वांछित चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर दहेज हत्या में वांछित चल रहे आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। यदि दो सप्ताह के अंदर न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed