{"_id":"69542f97edb8f4a181052de6","slug":"as-the-cold-intensifies-the-blood-of-elderly-people-is-becoming-thicker-mathura-news-c-369-1-mt11002-140465-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सर्दी बढ़ने से बुजुर्गों का गाढ़ा हो रहा रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सर्दी बढ़ने से बुजुर्गों का गाढ़ा हो रहा रक्त
विज्ञापन
मथुरा। जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही बुजुर्गों और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ठंड के मौसम में रक्त के गाढ़ा होने की समस्या सामने आ रही है। इससे रक्तचाप और हृदय संबंधी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग और हृदय रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि ठंड में शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और रक्त गाढ़ा होने लगता है। इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर असंतुलन की आशंका बढ़ जाती है। बीते कुछ दिन में ओपीडी में बुजुर्ग मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाओं के साथ सर्दी से बचाव की सलाह भी दी जा रही है। बुजुर्गों को सुबह-शाम ठंड से बचने, गर्म कपड़े पहनने, नियमित दवा लेने, गुनगुना पानी पीने और बिना परामर्श दवा बंद न करने की हिदायत दी है।