{"_id":"a0ceb02fd5c897f01adc45dd993e2d99","slug":"art-comptition-in-samvid-gurukulam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण, चित्रों के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण, चित्रों के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन-मथुरा मार्ग स्थित समविद् गुरुकुलम् हायर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत खेल, भाषण और कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनके माध्यम से स्कूल की छात्राओं ने समाज को प्रकृति प्रेम का संदेश दिया।
कक्षा आठ से कक्षा 12 तक की छात्राओं की मानव और प्रकृति विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में सौम्या वाल्यान प्रथम, अनन्या राय द्वितीय, जागृति यादव तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में बांग्लभाषा भाषण में महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की गई। इसमें कुमारी अंबरीषा सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजयी रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं के संरक्षण की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसमें कक्षा शिशु से सोनाक्षी, कक्षा एक से राधिका शर्मा, कक्षा दो से आन्या, कक्षा तीन से अनन्या, कक्षा चार से सुमति परमानंद, कक्षा पांच से सुरभि परमानंद, कक्षा छह से आनंदी परमानंद, कक्षा सात से अंजलि भुगानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षा निर्देशक देवेंद्र प्रकाश दुबे, प्रधानाचार्या प्रीति मेहरा, शालिनी तिवारी, उत्तम बिजलानी, देवोलिना, अनूप, श्वेता सिंह, शहनाज परवीन, आस्था, रूपम, मोहिनी, शिल्पा, कविता आदि उपस्थित रहे।