फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Army contingent arrived to investigate the suicide of a soldier

सैनिक युवती के सुसाइड की जांच को पहुंची सेना की टुकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Army contingent arrived to investigate the suicide of a soldier
मथुरा/गोवर्धन। सैन्यकर्मी छवि की सुसाइड के तथ्य जानने के लिए सेना पुलिस मंगलवार को उसके आवास पर पहुंची। यहां से तथ्य जुटाने के साथ ही सेना पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी जुटाई। सैन्यकर्मी का गमगीन माहौल में ध्रुवघाट पर सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने गोवर्धन थाने में प्रवीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर सेना पुलिस दो महिला सैन्यकर्मियों के साथ गोवर्धन स्थित सैन्यकर्मी छवि के घर जांच के लिए पहुंची। सेना पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही बंद कमरे में 2 घंटे तक पिता वेदप्रकाश से जानकारी जुटाई। छवि की मां ने रोते बिलखते दास्तां सुनाई। वेदप्रकाश ने बताया कि सेना पुलिस गलत तरीके से सवाल जवाब कर रही है। उसकी मां ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सेना पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

--
28 अक्तूबर को जम्मू लौटना था छवि को
महिला सैन्यकर्मी छवि शर्मा जम्मू में सेना पुलिस में लांस नायक के पद पर तैनात थीं। वह 2 अक्तूूबर को छुट्टी लेकर घर पर आई थी। 28 को वापस जम्मू जाने की तैयारी कर रही थी। उसने ट्रेन में टिकट भी ले ली थी। लेकिन अश्लील वीडियो वायरल की धमकी से कुपित होकर उसने सोमवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छवि की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुलिस बोली जांच के बाद करेंगे मुकद्दमा दर्ज
सैन्यकर्मी की आत्महत्या के मामले में पिता वेदप्रकाश शर्मा ने आरोपी प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में सोमवार को गोवर्धन थाने में तहरीर थी, लेकिन मंगलवार तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित पिता वेदप्रकाश ने बताया कि आरोपी सेना का जवान है, इसलिए पुलिस उसे बचाना चाहती है।
--
मुकदमा दर्ज कर करेंगे मामले की जांच: श्रीशचंद
सैन्यकर्मी की मौत के मामले में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-श्रीशचंद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed