फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Arcadian Public School, Bajna, emerges as the overall champion.

Mathura News: आर्केडियन पब्लिक स्कूल बाजना बना ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arcadian Public School, Bajna, emerges as the overall champion.
मथुरा। जिला स्तरीय 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आर्केडियन पब्लिक स्कूल बाजना ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों का 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चैंपियनशिप हुई। इसमें ट्रायथलॉन-ए बालक वर्ग में सनोज और कान्हा, ग्रुप-बी में देवांश और आदित्य तथा ग्रुप-सी में ग्रंथ विजेता रहे। बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में रोशनी, हितांशी और पुकार, ट्रायथलॉन-बी में बैभवी पाल तथा ट्रायथलॉन-सी में ऋतु और उमा ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में विनय कुंतल, ग्रंथ और प्रिंस यादव विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में राधा, आराध्य और सोनिया ने स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग की लंबी कूद में विनय कुंतल तथा शॉटपुट में ओवित चौधरी विजेता रहे। बालिका वर्ग की शॉटपुट प्रतियोगिता में कीर्ति, चाहत और कनक कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-16 बालक वर्ग की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में चंचल देवी, नंदिनी उपाध्याय और यति तथा बालक वर्ग में मोहित चौधरी, सतेंद्र और अक्षय विजेता रहे। अंडर-16 आयु वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में पवित्रा प्रथम और सोनिया द्वितीय रहीं। हाई जंप में पवित्रा और प्रिया ने सफलता हासिल की। बालिका वर्ग की बाधा दौड़ में आराध्य सिंह प्रथम रहीं। अंडर-16 बालक वर्ग की पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में उत्कर्ष और यश ने शानदार प्रदर्शन किया।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, मनोज सिंह, प्रताप सिंह, एथलेटिक्स कोच दिनेश रजक, नितिन शर्मा, लोकेश, दीपक सिसोदिया, कर्मवीर सिंह, विकास, पायल, सोनिया और उर्मी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed