फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Approval letters were given to the beneficiaries of Nandini Krishi Samridhi Yojana

Mathura News: नंदिनी कृषि समृद्धि योजना के पात्रों को मिले स्वीकृति पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Approval letters were given to the beneficiaries of Nandini Krishi Samridhi Yojana
मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : mathura
मथुरा। योगी सरकार के पशुपालन एवं दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के पात्रों को स्वीकृति पत्र दिए। यह योजना पशुओं की नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन पर केंद्रित है। साथ ही उन्होंने दुग्ध समितियां बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन मंत्री ने दुग्ध उत्पादन के विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में दुग्ध समितियां को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया है कि मथुरा में 275 दुग्ध समितियां हैं, जिसमें 230 संचालित हैं। 547 ग्राम पंचायतों में नई दुग्ध समितियां बनाने पर जो दिया है।
विज्ञापन


बैठक के बाद नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के 24 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया। किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से सरकार ने यह योजना शुरू की है। उन्होंने ने बताया है कि, गोवंश का संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में सेवादारों को समय से मानदेय भुगतान होना चाहिए। दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए नस्ल सुधार पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, सरकार गायों की नस्ल सुधार पर काम कर रही है। इसके लिए किसानों को थारपार, गंगातीरी अन्य गायों का सीमन फ्री में दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक माह में दुग्ध समितियों का भुगतान
पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि देशभर में उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में प्रथम पर है। राज्य में 13 दुग्ध प्लांट हैं, जिसमें 10 संचालित हैं। बाकी कन्नौज, कानपुर और गोरखपुर प्लांटों का निमार्ण चल रहा है। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध समितियों का भुगतान एक माह के अंदर होना चाहिए। समय-समय पर निरीक्षण भी करें। उन्होंने बताया है कि ई-कामर्स पोर्टल प्रारंभ किया गया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं के ऑनलाइन ऑर्डर पर पराग दुग्ध एवं पदार्थ को उनके घर पर ही आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में मथुरा में बढ़ती मांग को लेकर 30 हजार लीटर क्षमता वाले प्लांट को 1 लाख लीटर परिवर्तित करने की योजना बनाई गई है। जल्दी ही इसपर काम होगा।


एक कॉल पर घर पहुंचेंगे पशु चिकित्सक
पशुपालकों की सुविधा के लिए सरकार ने 500-मोबाइल वैन का संचालन किया है। 1962 पर फोन कॉल करने पर यह वाहन पीड़ित के घर पहुंचेगा। इसके बाद चिकित्सक पशुओं की जांच और उपचार करेगी। इस वाहन में एक डॉक्टर, कंपाउंडर और दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। अधिक बीमार होने पर संबंधित अस्पतालों में भर्ती होने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।


दो एकड़ भूमि में 68 करोड़ से बनेगा नया दुग्ध प्लांट
मथुरा। जनपद को 30 हजार लीटर क्षमता वाले दुग्ध प्लांट की सौगात मिल गई है। इसके निर्माण में करीब 68 करोड़ की लागत आएगी। पहले चरण में भवन का निर्माण किया जाएगा। पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने इसकी योजना तैयार की है।

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने बताया है नए प्लांट के निर्माण से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी। उन्हें दूध की खपत करने के लिए अन्य जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे परिवहन लागत भी घटेगी। इसके लिए विभाग ने जगह चिन्हित कर ली है। दो एकड़ भूमि पर नए प्लांट निर्माण किया जाएगा।


इसके बाद मशीनरी का इंस्टालेशन किया जाएगा। पुराने प्लांट की क्षमता केवल 15 हजार लीटर की थी, जबकि नए प्लांट की क्षमता 30 लीटर की रहेगी। डेयरी प्लांट के निर्माण में करीब 68 करोड़ का खर्च आएगा। नए प्लांट का काम पूरा होने के बाद पुराने प्लांट को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि इसकी योजना तैयार कर ली गई है। जल्दी ही भवन का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed