फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ankur's head was crushed by friends in retaliation for slap, arrested

दोस्त बने जब दुश्मन: नशे में एक थप्पड़ का ऐसे लिया बदला, सिर पर तब तक मारी ईंट; जब तक नहीं निकल गए प्राण

Mon, 04 Dec 2023 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 11:48 AM IST
सार

दोस्ती में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले दोस्तों ने दुश्मनी में दोस्त को खौफनाक मौत दी। उसके सिर पर ईंट तब तक मारी गईं, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। पुलिस ने आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। 
 

विज्ञापन
Ankur's head was crushed by friends in retaliation for slap, arrested
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा शहर कोतवाली इलाके के तिलक नगर में बीते सप्ताह बुधवार रात की गई अंकुर यादव की सिर कुचलकर हत्या का रविवार को थाना पुलिस ने राजफाश कर दिया। अंकुर की उसके दो दोस्तों ने थप्पड़ के प्रतिशोध में सिर कुचलकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर रवि त्यागी व उनकी टीम ने अंकुर यादव (19) पुत्र मुकेश यादव निवासी कोयला वाली गली, होली गली की हत्या का खुलासा किया है। अंकुर टेंट का काम करता था। बीते सप्ताह बुधवार को दिन में अंकुर को उसके दोस्त विपिन उर्फ माटकी पुत्र बालकिशन उर्फ पारो निवासी अंतापाडा वाल्मीकि बस्ती और विक्रम पुत्र मोहननाथ निवासी अंतापाड़ा वाल्मीकि बस्ती टेंट का कार्य बताकर अपने साथ ले गए थे। दिनभर साथ रहने के बाद शाम के समय तिलक नगर काॅलोनी में रेलवे लाइन के पीछे सुनसान गली में एक साथ बैठकर नशा कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान किसी बात को लेकर अंकुर यादव का माटकी व विक्रम के साथ विवाद हो गया। नशे की हालत में अंकुर ने विक्रम को चाटा मार दिया। इस पर विक्रम व माटकी ने मिलकर अंकुर के सिर में ईंट मारी, इससे अंकुर यादव नीचे गिर गया उसके बाद दोनों ने एक के बाद एक सिर पर कई प्रहार किए। इसके बाद माटकी ने अंकुर की हुडी (जैकेट) ले ली और उसे पहनकर निकल गया। इन दोनों को हत्या में प्रयुक्त ईंट के टुकडे़ सहित ध्रुव घाट से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मथुरा में रूह कंपाने वाली वारदात: हत्या-लूट को अंजाम देकर हत्यारे ने धोए खून सने हाथ-पैर, शव देख सिहर उठे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed