फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   anirudhachyra

अर्पिता फाउंडेशन ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ दी तहरीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
anirudhachyra
वृंदावन(मथुरा)। माता सीता और द्रौपदी को अति सुंदर होने के अपने वक्तव्य पर भले ही भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य सफाई दे रहे हैं लेकिन वृंदावन से लेकर मथुरा में इसका विरोध बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हिंदू संगठनों ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने संबंधी तहरीर देने के बाद रविवार को अर्पिता फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

अर्पिता फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप बनर्जी ने वृंदावन कोतवाली के क्राइम इंचार्ज को दिए प्रार्थना पत्र में भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रदीप बनर्जी ने कहा कि माता सीता और द्रौपदी पर दिए गए वक्तव्य से नारी समाज का अपमान हुआ है। एक भागवत प्रवक्ता को अपनी भाषा पर संयम बरतना चाहिए न कि किसी पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनिरुद्धाचार्य ने एक बार नहीं बल्कि कई बार धर्म और संस्कृति के खिलाफ बोला है। यह उनके बड़बोले पन और उनके ज्ञान को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस से अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं उन्होंने महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद द्वारा पैरों पर स्वास्तिक का निशान बनाए जाने का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक धर्माचार्य के लिए इस प्रकार का कार्य करना शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed