फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anger erupts over railway gate closure MLA gets into heated argument with officials

UP: रेलवे फाटक बंद करने पर भड़का आक्रोश...विधायक की अफसरों से हुई तीखी नोकझोंक, उखड़वा दी रेलिंग

Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
सार

लोगों की रेलवे के इंजीनियरों से तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने रेलवे प्रशासन द्वारा लगाई रेलिंग को हटा दिया। प्रशासन के अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए। बाद में कार्रवाई को रोक दिया गया।
 

विज्ञापन
Anger erupts over railway gate closure MLA gets into heated argument with officials
विधायक की तीखी नोकझोंक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राया में पूर्वोत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार सुबह कटरा बाजार फाटक को रेलिंग लगाकर बंद कर दिया। इससे व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग फाटक के पाए एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंचे विधायक की रेलवे के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक ने रेलिंग को उखड़वा दिया। लोगों के आक्रोश को देख रेलवे प्रशासन को फाटक बंद करने की कार्रवाई रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के इंजीनियरों ने सुबह रेलवे पुलिस के साथ कटरा फाटक बंद करने का काम शुरू कराया। गड्ढे खुदवाकर लोहे की रेलिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। करीब पांच घंटे से अधिक समय तक लोग धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

 

सूचना पर विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंच गए। उनकी रेलवे के इंजीनियरों से तीखी नोकझोंक हुई। यहां मौजूद चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, समाजसेवी भूपेश अग्रवाल आदि के नेतृत्व में लोगों ने रेलवे प्रशासन द्वारा लगाई रेलिंग को हटा दिया। लोगों का कहना है फाटक बंद होने से राया की आधी आबादी प्रभावित होगी। शोभायात्रा शवयात्रा को ले जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हंगामा बढ़ता देख डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने एसडीएम महावन कंचन गुप्ता को मौके पर भेजा। 

 

विधायक, एसडीएम और रेलवे अधिकारियों के मध्य हुई वार्ता के बाद फाटक को बंद करने की कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया है। इस पर व्यापारियों ने विधायक व एसडीएम का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, कृष्णकांत अग्रवाल, अरविंद शर्मा, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, रमेशचंद्र बजाज, टोनी भगत, विकास चौधरी, बबलू चौबे व मिंटू आदि मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें-UP: रोडवेज कार्यालय में सुनाई देने लगी चीखें..कर्मचारियों के उड़े होश, अधिकारी भी सन्न; इस हाल में मिला लिपिक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed