{"_id":"68ed586e001bb79f420a5748","slug":"an-elderly-woman-fell-to-the-ground-and-was-injured-after-being-electrocuted-by-an-electrical-panel-box-mathura-news-c-369-1-mt11010-137444-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विद्युत पैनल बॉक्स से करंट लगने से वृद्धा जमीन पर गिरीं, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विद्युत पैनल बॉक्स से करंट लगने से वृद्धा जमीन पर गिरीं, घायल
विज्ञापन
वृ़ंदावन। वनखंडी तिराहे पर खुले पडे़ विद्युत पैनल बॉक्स में करंट लगने से हरियाणा की महिला श्रद्धालु गिर पड़ी। करंट से महिला का हाथ झुलस गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कार्तिक का महीना चल रहा है। श्री बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ भी उमड़ रही है। इस बीच बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हरियाणा के कैथल से आए दो दर्जन श्रद्धालुओं का दल वनखंडी तिराहा से गुजर रहा था। इसी दौरान खुले पड़े विद्युत पैनल बॉक्स से करंट की चपेट में आकर मिन्द्रो देवी(60) गिर गईं और गिरने के कारण वह घायल हो गई। करंट से उनकी कोहनी और गर्दन जख्मी हुई है। काफी देर परिजन द्वारा हाथ पैरों की मालिश के बाद उनकी आंख खुलीं।
घायल महिला के भाई राजेंद्र ने विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। केवल विकास के नाम पर ढिंढोरा पीटने से कुछ नहीं होगा। इस हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों के अनुसार दिवाली पर्व को लेकर लाखों श्रद्धालु वृंदावन आ रहे हैं। ऐसे में मंदिरों के आसपास और बाजारों में खुले पड़े विद्युत पैनल बॉक्स से कभी भी कोई गंभीर घटना घट सकती है।
विज्ञापन
इस मामले में एसडीओ संदीप कुमार वार्ष्णेय का कहना है कि विद्युत पैनल बॉक्स में ई-रिक्शा टकराया गया था। पैनल बॉक्स को पहले पॉलीथिन से ढका भी था, लेकिन किसी ने उसे हटा दिया और ढक्कन को कोई वहां से निकालकर ले गया।