फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An 11th-grade student left home, leaving behind a letter saying, "My mother doesn't love me

Mathura News: मेरी मम्मी मुझसे प्यार नहीं करतीं, चिट्ठी छोड़कर घर से निकल आई 11वीं की छात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
An 11th-grade student left home, leaving behind a letter saying, "My mother doesn't love me
मथुरा। फर्रुखाबाद की 15 साल की किशोरी अपनी मां से नाराज होकर घर छोड़कर आ गई। उसने अपने घर पर एक चिट्ठी छोड़ी। जिसमें उसने लिखा था कि उसे ढुंढने की कोशिश ना की जाए। शनिवार को जीआरपी ने उसे जंक्शन रेलवे स्टेशन से बरामद किया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद की रहने वाली किशोरी शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच मथुरा जंक्शन पर मिशन जागृति अभियान के तहत पेपर बांट रही जीआरपी की हेड कांस्टेबल ज्योत्सना पाराशर को प्लेटफार्म एक पर अकेली बैठी ये किशोरी दिखी। उससे पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि उसके पिता जयपुर में मजदूरी करते हैं। घर में भाई और मां है। मेरी मां मुझसे प्यार नहीं करती है। इसलिए वह अपने घर से निकल आई है। अब वह नौकरी करेगी। उसने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी उम्र 15 साल है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन को उसकी जानकारी दी गई। परिजन को मथुरा बुलाकर किशोरी को सुपुर्दगी में सौंप दिया। इधर, बेटी को सकुशल पाकर परिजन ने जीआरपी की प्रशंसा की। जीआरपी ने किशोरी की काउंसलिंग भी की। उसने दोबारा घर न छोड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed