फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ammonia Gas Leak at Cold Storage Triggers Panic Workers Report Eye Irritation

अमोनिया गैस रिसाव केस: आंखों में जलन, सांस लेने में हो रही तकलीफ; कोल्ड स्टोरेज परिसर में ही लगाया गया कैंप

Fri, 13 Mar 2026 09:36 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 09:36 PM IST
सार

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद प्रशासन ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के कैंप में मजदूरों ने आंखों में जलन की शिकायत की, हालांकि अधिकांश की हालत अब सामान्य है।

विज्ञापन
Ammonia Gas Leak at Cold Storage Triggers Panic Workers Report Eye Irritation
अस्पताल में अमोनिया गैस से प्रभावित बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिनाहट ब्लॉक के गांव कुकथरी स्थित समाधिया कोल्ड स्टोरेज में बृहस्पतिवार रात हुए अमोनिया गैस रिसाव के बाद शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो गई। उपचार के बाद प्रभावित मजदूर और ग्रामीण घर लौट आए हैं। वहीं प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे समाधिया कोल्ड स्टोरेज के पाइप फ्लैंज से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ था। गैस का असर 50 मीटर दूर स्थित बद्री विशाल कोल्ड स्टोरेज और कुकथरी गांव तक फैल गया। 35 से अधिक लोगों को आंखों में जलन, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ हुई। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला और एसीपी गिरीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। शुक्रवार सुबह प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक वैज्ञानिक अवनेंद्र कुमार और शैलेश मौर्य कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। टीम ने रिसीवर के फ्लैंज और रिसाव के कारणों की गहन तकनीकी जांच की। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन



45 मजदूरों ने की आंखों में जलन की शिकायत
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज परिसर में ही कैंप लगाया। डॉ. कौशलेंद्र और डॉ. आशीष गुप्ता की टीम ने मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की। 45 लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की। 60 मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। राहत की बात यह है कि अधिकांश मजदूर स्वस्थ होकर शुक्रवार सुबह काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंया क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज की भी जांच
पिनाहट की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सैंया क्षेत्र के प्रमुख कोल्ड स्टोर्स (श्री खाटूश्यामजी, हरि लक्ष्मी, जेटीएस, बाबा, श्रीराम और श्याम जी कोल्ड स्टोर) की पड़ताल की गई। जांच में सभी प्लांट सही अवस्था में पाए गए और उनके पास एनओसी व फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम मिले।



बोले जिम्मेदार
उपजिलाधिकारी बाह संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। तकनीकी और सुरक्षा मानकों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। एसीपी गिरीश कुमार सिंह का कहना है कि किसी भी ग्रामीण या पीड़ित की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत (प्रार्थना पत्र) प्राप्त नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed