{"_id":"69ea8b015e2b6271bc001a05","slug":"amidst-image-of-mini-jamtara-success-emerges-mathura-news-c-412-1-mt21005-7375-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मिनी जामताड़ा की छवि के बीच चमकी सफलता की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मिनी जामताड़ा की छवि के बीच चमकी सफलता की मिसाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। क्षेत्र का गांव देवसेरस पिछले कुछ समय से चर्चाओं में है। साइबर अपराध के मामलों के चलते लोग इसे मिनी जामताड़ा कहने लगे हैं, क्योंकि यहां भी जामताड़ा की तरह खेतों और जंगलों की पगडंडियों पर बैठकर लोगों के साथ साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह गांव उस वक्त सुर्खियों में आया जब दिसंबर 2025 में पुलिस ने यहां बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से ज्यादा साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। अब इन सब के बाद यह गांव फिर से सुर्खियों में है, क्योंकि यहां रहने वाले अनपढ़ रत्ती खान के बेटे ने इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है।
विषम परिस्थितियों के बीच जीवन जीने वाले रत्ती खान ने अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया। उसी का नतीजा है कि उनके बेटे अरबीन खान ने इंटरमीडिएट परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर देरसेरस का नाम रोशन किया है। छात्र की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। अरबीन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नोबल नेशनल एकेडमी मंडौरा से प्राप्त की, जहां उन्होंने 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया था।
रत्ती खान के अन्य बेटे भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफलता की राह पर हैं, जो परिवार की सोच और संस्कारों को दर्शाता है। उनके बेटे अरवाज खान दिल्ली में रहकर ग्रेजुएशन कर रहे हैं। वर्ष 2024 में अरवाज इंटरमीडिएट में जिला टॉपर थे। अजनान खान हरियाणा में एक प्राइवेट शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। अब्बाज खान भारतीय नौसेना में हैं। इरफान खान पुन्हाना में लाइब्रेरी चलाते हैं। बेटे की सफलता पर रत्ती खान ने भावुक होकर कहा कि पढ़ाई की सशक्त होने का मार्ग है। अनपढ़ होकर भी मैंने हमेशा बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया।
विज्ञापन
अरबीन की सफलता के बाद गांव में खुशी का माहौल है। गांव के प्रधान इस्लाम खान, मौलाना मोहम्मद इब्राहिम जामा मस्जिद के इमाम, आकिब खान शिक्षक, आमिर खान, पूरन सिंह, सद्दाम खान और भगवान सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक योगेश प्रधान ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी।