{"_id":"5dd554f28ebc3e54d8060252","slug":"amar-ujala-impect-mathura-news-agr416175399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की 100 वर्गगज जमीन पर राजवती को मिला कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की 100 वर्गगज जमीन पर राजवती को मिला कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। तहसील दिवस में जमीन कब्जा मुक्त न होने पर आत्मदाह करने की धमकी देने वाली महिला की जमीन बुधवार को खाली करा दी गई। पुलिस-प्रशासन की टीम ने पहुंचकर पीड़िता को पट्टे की 100 वर्गगज जमीन पर कब्जा करा दिया। पट्टी की जमीन पर कब्जा मिलते ही पीड़िता ने अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया है।
बुधवार को अमर उजाला में दबंगों ने जमीन कब्जा मुक्त न हुई तो कर लूंगी आत्मदाह के शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आई जनपद की प्रशासनिक मशीनरी ने दौड़ लगाने में देर नहीं की।
फरह के गोकुलपुर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पीड़िता राजवती के पास पहुंची। उससे जानकारी जुटाकर टीम ने पट्टे की 100 वर्गगज जमीन की माप जोख कराई। राजवती को तत्काल जमीन पर उसका कब्जा कराया। अमर उजाला की खबर का असर और पीड़िता को न्याय मिलने पर हर ग्रामीण काफी खुश दिखाई दे रहा था, वहीं पीड़िता भी अमर उजाला का धन्यवाद देना नहीं भूली। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि पीड़िता को पुलिस सुरक्षा के मध्य प्रशासन की टीम ने पट्टे की 100 वर्ग जमीन पर कब्जा दिलवा दिया है। फिलहाल गांव में माहौल शांत है।