फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aligarh-Bareilly entry road will be developed in model form

Mathura News: मॉडल रुप में विकसित होगा अलीगढ़-बरेली प्रवेश मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh-Bareilly entry road will be developed in model form
मथुरा। अलीगढ़-बरेली से मथुरा को जोड़ने वाले लक्ष्मी नगर मार्ग का अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया। मंगलवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने मौके की स्थिति को जाना।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने महानगर के इस प्रवेश मार्ग को मॉडल रूप में विकसित करने की कार्य योजना को देखा। इस दौरान उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे और बरेली हाईवे से जुड़ने वाले लक्ष्मी नगर मार्ग को फोर लेन में बदला जा रहा है। यमुना से पहले यह मार्ग फोरलेन बन भी चुका है, जिस पर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। यहां पौधे भी लगाए जाएंगे, ताकि यह यह मार्ग खूबसूरत दिखाई दे। साथ ही फोरलेन के दोनों ओर नाले का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पार्किंग जोन तैयार किए जाएंगे। सड़क के दोनों ओर लगने वाले फुटपाथ के साथ खूबसूरत लाइटिंग भी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बलदेव चौराहा पर गोल चक्कर को थोड़ा परिवर्तित किया जाएगा, जिससे वहां पर ट्रैफिक मोबिलिटी को आसान और सुचारु बनाया जाएगा। इसके अलावा आसपास के भवनों को नया स्वरूप दिया जाएगा। जिससे इस चौराहा को और खूबसूरत स्वरूप दिया जा सके। टैंक चौराहा तक सड़क सौंदर्यीकरण का यह कार्य करीब सात किलोमीटर में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed