{"_id":"5e0b90928ebc3e87df02903f","slug":"alert-cleanness-ranking-alert-mathura-news-agr42261489","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागते रहो ! दो दिन बाद से शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागते रहो ! दो दिन बाद से शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण
विज्ञापन
मथुरा। अगर आप अपने महानगर को स्वच्छता की रैंकिंग में नंबर एक लाना चाहते हैं तो जागना पड़ेगा। 4 जनवरी से होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरी भागीदारी करनी पड़ेगी। निगम के अधिकारियों ने इसके लिए स्वच्छता अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं निगम ने लोगों को जागरूक रहने और नगर को स्वच्छता का तमगा दिलाने की अपील की है।
महानगर को स्वच्छ बनाने के लिए बीते दिनों कितने प्रयास किए गए इसकी परीक्षा 4 जनवरी से होने वाली है। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम 4 से 31 जनवरी के बीच में कभी भी आ सकती है। टीम के द्वारा महानगर के किसी भी हिस्से की स्वच्छता संबंधी सेल्फी ली जाएगी। कहीं भी पहुंचकर नागरिकों से बातचीत की जाएगी। कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके आधार पर महानगर को स्वच्छता संबंधी परीक्षा में अंक वितरित किए जाएंगे। इस टीम द्वारा स्थान-स्थान पर जाकर देखा जाएगा कि निगम द्वारा नागरिकों को स्वच्छता संबंधी क्या-क्या सुविधाएं दी गई हैं। इन सबके आधार पर सर्वेक्षण टीम महानगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में अंक प्रदान करेगी। इसके लिए स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे संयुक्त नगर आयुक्त ने सभी सफाईकर्मियों सहित कर्मचारियों को अलर्ट जारी कर दिया है। एक दिन पूर्व नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ ने विकास प्राधिकरण हॉल में बैठक कर कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं।
अधिकारी का कहना
सर्वेक्षण के लिए तैयार हैं हम
हम स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि पिछले रिकार्ड से हम इस बार सबसे बेहतर साबित होंगे। लोगों से अपील है कि वह स्वच्छता बनाए रखें तथा आने वाली टीम के प्रश्नों को सही जवाब दें।
विज्ञापन
- रविन्द्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त, नगर निगम
ये प्रश्न पूछे जाएंगे आपसे
क्या आपके घर से रोजाना कचरा एकत्रित होता है?
क्या आपको अलग-अलग कूड़ा एकत्रित करने को कहा जाता है?
क्या आप आसपास की स्वच्छता से संतुष्ट हैं?