फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akrurji Smriti Bhawan Built Cost of 8.5 Crore

Mathura News: 8.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा श्रीअक्रूरजी स्मृति भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Akrurji Smriti Bhawan Built Cost of 8.5 Crore
वृंदावन। श्रीअक्रूरजी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 550 वर्ग गज में श्रीअक्रूरजी स्मृति भवन का निर्माण कराया जा रहा है। नींव पूजन व शिलान्यास समारोह का आयोजन वात्सल्य ग्राम के सामने अक्रूर धाम पर किया गया।
विज्ञापन

पूजन अलीगढ़ के पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, सासनी के चेयरमैन राजीव वार्ष्णेय और आरके गुप्ता ने किया। आचार्य अभिनव शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन की रजिस्ट्री पहले हो चुकी है। मानचित्र मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत हो चुका है। भवन में अक्रूरजी की विशाल मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री नेमीचंद वार्ष्णेय ने बताया कि अक्रूरजी भवन के निर्माण से सम्पूर्ण भारत के वार्ष्णेय समाज के लोग अपने मांगलिक व सामाजिक कार्यों को कर पाएंगे। 8.5 करोड़ रुपये की लागत से दो वर्ष में भवन का निर्माण होगा। इसमे 44 एसी कमरे, रेस्टोरेंट, किचन और विशाल हॉल बनाया जाएगा। कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ष्णेय, गिरीश गुप्ता, प्रेमचंद वार्ष्णेय, ई. तपेंद्र कुमार गुप्ता, महेश वार्ष्णेय, योगेश कुमार वार्ष्णेय, कुंजबिहारी गुप्ता, मुनेश कुमार गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed