फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   akhilesh yadav dimple yadav perform worship at banke bihari mandir vrindavan

Mathura: मैनपुरी में जीत के बाद अखिलेश-डिंपल ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, कहा- रामपुर में तो बेईमानी की गई

Mon, 12 Dec 2022 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 10:08 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पत्नी डिंपल के साथ शाम को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। डिंपल यादव ने ठाकुर बांकेबिहारी के समक्ष स्वास्तिक बनाया और विधि विधान से पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
akhilesh yadav dimple yadav perform worship at banke bihari mandir vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में पूजा करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डिंपल यादव

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ रविवार शाम को वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। डिंपल यादव की जीत के बाद वृंदावन पहुंचे अखिलेश यादव ने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ अमीरों को छोड़कर सबको गरीब बनाना चाहती है।

विज्ञापन

 
पति अखिलेश यादव के साथ मंदिर पहुंचीं डिंपल यादव ने ठाकुर बांकेबिहारी के समक्ष स्वास्तिक बनाया। दीपक जलाकर परिवार और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मनोकामना पूर्ण होने पर छप्पन भोग अर्पित किया। सेवायत गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी ने ठाकुरजी का पूजन कराया। परिवार को ठाकुरजी का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। अखिलेश ने सेवायत को दक्षिणा भी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने 25 मिनट तक मंदिर में रहकर पूजन किया। 

विज्ञापन

भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी- अखिलेश 

इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने वाली पार्टी है। वह लोगों को लड़ाकर राजनीति करना चाहती है। जिस समय उन्हें वोट चाहिए था, तो लोगों को चना, गेहूं, रिफाइंड दे रहे थे। वोट मिल गया सब साफ कर दिया। भाजपा नेताओं ने सपना दिखाया था कि हम नौकरी देंगे, आज नौजवान भटक रहे हैं। इसकी नाराजगी मैनपुरी, खतौली में दिखी भी।

विज्ञापन
विज्ञापन


BJP पर अखिलेश यादव का तंज: 'पेंडुलम वाले चाचा ने पूरी भाजपा और CM को झूला झुला दिया', महंगाई पर ये बोले


सपा मुखिया ने कहा कि रामपुर उपचुनाव में बेईमानी की गई। अधिकारियों और फोर्स को लगाकर वोट नहीं पड़ने दिया और जीत लिया चुनाव। अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती कांशीराम के दिखाए रास्ते भटक गईं हैं। चाचा भतीजे साथ रहने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आप सब देखेंगे, सब साथ साथ होंगे। निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed