फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akhil Bharat Hindu Mahasabha raised demand for Amin survey of Idgah court will hear on 25th in mathura

ईदगाह का अमीन सर्वे करने की उठी मांगः कमेटी द्वारा प्राचीन साक्ष्य करने का आरोप, अदालत 25 को करेगी सुनवाई

Mon, 16 Jan 2023 09:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 09:49 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा ने ईदगाह का अमीन सर्वे कराने की मांग की है। महासभा के कोषाध्यक्ष ने कहा कि कमेटी प्राचीन साक्ष्यों को नष्ट कर रही है। इस पर अदालत 25 जनवरी को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन
Akhil Bharat Hindu Mahasabha raised demand for Amin survey of Idgah court will hear on 25th in mathura
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में ईदगाह प्रकरण को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने एडीजे-षष्टम अभिषेक पांडेय की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने ईदगाह की अमीन रिपोर्ट मंगाए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा कि ईदगाह कमेटी उन साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास कर रही है, जिनसे स्पष्ट होता है कि मंदिर तोड़कर बनाया गया है। अदालत उनके प्रार्थना पत्र पर 25 जनवरी को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


दिनेश ने सोमवार को एडीजे षष्टम की अदालत में अधिवक्ता दीपक देवकीनंदन शर्मा के माध्यम से प्रार्थनापत्र दिया। मांग की कि ईदगाह का जल्द ही अमीन रिपोर्ट मंगाई जाए। चूंकि  इस संबंध में अदालत में केस चल रहे हैं और ईदगाह के पदाधिकारी ऐसे साक्ष्यों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं जिनसे यह साबित होता है कि ईदगाह को मंदिर तोड़कर बनाया गया था। इसलिए वहां की सबसे पहले अमीन रिपोर्ट मंगाया जाना बहुत जरूरी है। उनके अधिवक्ता दीपक देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि अदालत इस प्रार्थनापत्र पर 25 जनवरी को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

शिशिर चतुर्वेदी केस में 7 फरवरी को सुनवाई

शिशिर चतुर्वेदी के केस में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सोमवार को सुनवाई होनी थी। शोकावकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि इस केस में अब 7 फरवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी मनीष यादव वाद में सुनवाई

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा करने के मामले में कट्टर हिंदूवादी मनीष यादव द्वारा अदालत में दाखिल किए गए वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई होगी। विगत तारीख पर पक्षकार की ओर से आदेश 7 नियम 11 पर अपनी बहस पूरी कर ली गई थी।

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर बार में शोकावकाश

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता रक्षपाल सिंह कलसी के निधन के कारण बार में सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर शोक सभा की गई। दो मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि सोमवार को शोकावकाश घोषित किया गया। जिसके कारण अधिवक्तागण कार्य से विरत रहे। शोक सभा का संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed