फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After DM, now the traders reached the door of the city magistrate

डीएम के बाद अब सिटी मजिस्ट्रेट के द्वार पहुंचे व्यापारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
After DM, now the traders reached the door of the city magistrate
मथुरा। खाद्य विभाग के उत्पीड़न के मामले को लेकर अब व्यापारी नेता डीएम के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के द्वार पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़नात्मक मामलों की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन व्यापार की स्थिति से हो रही परेशानी से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर ने सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर सिंह श्रीवास्तव से मुलाकात की। इसमें ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे व्यापारी के व्यापार का हो रहे नुकसान और खाद्य विभाग की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर चिंता जताई। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल ने यह भी बताया कि ऑनलाइन व्यापार से लोगों को ठगा भी जा रहा है। साथ ही सरकार को राजस्व की भी हानि हो रही है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया फूड विभाग भी व्यापारियों को परेशान कर रहा है। उन्होंने परेशान करने का कारण सिर्फ चौथ वसूली बताया। इस ओर गंभीरता से ध्यान देने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में महानगर कोषाध्यक्ष देवेंद्र मित्तल, अखिलेश मिश्रा, हरि गुरु एडवोकेट, युवा महानगर अध्यक्ष पवन, महानगर युवा महामंत्री नरेश शर्मा बब्बू पंडित, सह युवा महामंत्री एकांत गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष संजय गुर्जर युवा, नया बस स्टैंड व्यवसाय समिति अध्यक्ष काले हलवाई, केपी सिंह, राजेश सैनी, मंडी समिति व्यवसाय समिति के अध्यक्ष करणवीर सिंह, सौंख रोड व्यवसाय समिति के महामंत्री मुनीष गर्ग, सह महामंत्री अंकित गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed