फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After a person was burnt alive in a bus in Vrindavan the rto department started taking action against vehicles

वृंदावन हादसा: जिंदा बस में जल गया था श्रद्धालु, अब हरकत में अधिकारी; दो दिन में 93 वाहनों के किए चालान

Fri, 17 Jan 2025 07:08 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 17 Jan 2025 07:08 PM IST
सार

एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने निजी वाहनों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स की जांच को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। दो दिन में 93 वाहनों के चालान किए गए हैं। इस बस संचालकों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
After a person was burnt alive in a bus in Vrindavan the rto department started taking action against vehicles
बस की जांच करती आरटीओ विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने दो दिन में 93 वाहनों के चालान किए हैं। इससे निजी बस संचालकों में खलबली मची है। मंगलवार को वृंदावन के पर्यटन केंद्र के पास खड़ी तेलंगाना की बस में आग लग गई थी। एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


 

बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने निजी बसों में अग्निशमन यंत्र और न ही फर्स्ट एड बॉक्स शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग के अधिकारी चेते और कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रथम दल) राजेश राजपूत के निर्देश के बाद प्रवर्तन टीम सक्रिय हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीटीओ (यात्री कर अधिकारी) पूजा सिंह ने अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर चार वाहनों के चालान किए। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत और पीटीओ पूजा सिंह ने 89 वाहनों के चालान किए।

 
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन (प्रथम) ने बताया कि 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके तहत यातायात मानकों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। सुरक्षा माह खत्म होने के बाद भी कार्रवाई जारी रहेगी।
 

मंगलवार को लग गई थी बस में आग
मथुरा के वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी बस में मंगलवार को अचानक आग लग गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई यात्री बुरी तरह से झुलस गए हैं। शीशा तोड़कर यात्रियों ने जान बचाई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बस तेलंगाना के श्रद्धालुओं को महाकुंभ में स्नान कराकर लौट रही थी। बताया जा रहा वृंदावन में सिगरेट जलाने से यह हादसा हुआ है। बस में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर रखे थे, जिससे आग ने विकारल रूप ले लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed