{"_id":"64b2f985c5213016d00448e7","slug":"adopt-nano-urea-get-more-benefits-in-less-cost-mathura-news-c-29-1-mtr1016-105167-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नैनो यूरिया अपनाएं, कम लागत में ज्यादा लाभ पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नैनो यूरिया अपनाएं, कम लागत में ज्यादा लाभ पाएं
Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
- सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने वेटरनरी यूनिवर्सिटी ने आयोजित कार्यशाला में कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि मथुरा में अब नया किसान निवास बनेगा। सहकारिता विभाग का अब कायाकल्प हो रहा है। पहले भ्रष्टाचार, शोषण पहचान थी। अब तेजी से बदलाव हुआ है। वे शनिवार को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के नंद भवन में नैनो यूरिया पर आधारित जनपद स्तरीय कार्यशाला में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब सहकारिता घाटे की जगह 100 करोड़ के फायदे में है। देश में यूपी सहकारिता नेशनल डाटा फीडिंग, आईजीआरएस, सीएम दर्पण पोर्टल, लक्ष्य प्राप्ति सहित कई क्षेत्रों में एक नंबर पर है। सहकारिता का मकसद है कि गांव के अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले। 243 नई शाखाएं खोली गईं गहै। अब जय किसान, जय जवान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान का नारा सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया किसानों के लिए यूरिया का बेहतर विकल्प है। यूरिया की एक बोरी की जगह नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की एक बोतल काम करेगी। गोवर्धन विधायक मेघश्याम ने नैनो तरल यूरिया के उपयोग का आग्रह किया। मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि किसान सहकारी समिति की रीढ़ है। यूपी कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह ने सहकारी समितियों को सुदृढ करने पर जोर दिया। राज्य विपणन प्रबंधक अभिमन्यु राय ने इफको के समस्त उत्पादों की जानकारी दी। इफको के उप महाप्रबंधक यतेंद्र कुमार तेवतिया, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक कृषि निवेश धीरेंद्र सिंह, केवीके प्रभारी डाॅ. वाईके शर्मा एवं डीसीएफ के चेयरमैन सुल्तान सिंह ने भी संबोधित किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह ने सहकारी बैंकों को मजबूत बनाने की बात कही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में करीब 500 लोगों ने प्रतिभाग किया।
-- --
किसानों की हितैषी हैं केंद्र-प्रदेश की भाजपा सरकारें
मथुरा। प्रदेश के सहकारिता कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर शनिवार को मथुरा आए। उनके स्वागत के लिए जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर के आवास पर समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें जनता की हितैषी हैं। पूर्व की सरकारों ने किसानों का, आम जनमानस का शोषण किया। भारत के सहकारिता के क्षेत्र को लगातार अनदेखा किया गया, जिससे यहां की जनता और किसान भाइयों को संघर्षों का सामना करना पड़ा। सहकारी बैंक के प्रदेश अध्यक्ष तेजवीर सिंह चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों के हित के लिए कार्य कर रही है। सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। गुंडा माफिया जेल में हैं। किसान खुशहाल हुए हैं। जिला सहकारी संघ के चेयरमैन सुल्तान सिंह, जिला मंत्री पीयूष धनगर, विधायक मेघश्याम सिंह, राजेश चौधरी व केके गौतम, मेरुकांत पांडेय, ठा. सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।