फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ADG Issues Directives for Traffic and Crowd Control in Vrindavan

Mathura News: एडीजी ने वृंदावन में जाम और भीड़ नियंत्रण के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
ADG Issues Directives for Traffic and Crowd Control in Vrindavan
मथुरा। वृंदावन के देवालयों में श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद के मद्देनजर यातायात और अन्य यात्री सुविधाओं के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने मथुरा के पुलिस अधिकारियों और वृंदावन के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। इसमें ट्रैफिक, पार्किंग, वेंडिंग जोन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वृंदावन में श्रीबांके बिहार मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, चार धाम सहित मंदिरों और आश्रमों में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। गर्मियों की छुट्टी में श्रद्धालुओं की तादाद और बढ़ जाएगी। ऐसे में नगर में जाम की समस्या और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति पर विचार किया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं के ठहराव शेल्टर, वेंडिंग जोन होने चाहिए। इसके अलावा पार्किंग की समस्या और अन्य बिंदुओं पर भी विचार किया गया। भीड़ प्रबंधन में आश्रम और मंदिरों के प्रबंधकों के सहयोग भी आवश्यक है। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी शैलेष पांडेय, एएसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed