फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Addiction to online gaming turned a minor into a thief.

Mathura News: ऑनलाइन गेम खेलने की लत ने नाबालिग को बनाया चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Addiction to online gaming turned a minor into a thief.
कोसीकलां। ऑनलाइन गेम खेलने की लत से किशोर चोर बन गया। अपने ही दोस्त की शराब की दुकान में नाबालिग लड़की की ड्रेस पहनकर घुस गया और गल्ले में रखे 39 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 हजार रुपये बरामद कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि गांव कामर स्थित शराब की दुकान का सेल्समैन विकास 13 दिसंबर को किसी काम से दुकान की चाबी अपने नाबालिग दोस्त को देकर चला गया था। दुकान की चाबी पास होने पर किशोर की नियत खराब हो गई। रात करीब 11 बजे अपनी पहचान छिपाने के लिए सूट सलवार पहनकर वह दुकान में घुसा और वहां रखे 39,900 रुपये चोरी कर लिए। सुबह विकास ने दुकान खोली और गल्ले से रुपये गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। इस मामले में विकास ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोर ने पुलिस को बताया कि ऑनलाइन गेम में काफी रुपये हार चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed