फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused of occupying ancestral land, demanded extortion of Rs 10 lakh on protest

Mathura News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप, विरोध पर मांगी 10 लाख की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of occupying ancestral land, demanded extortion of Rs 10 lakh on protest
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने छह लोगों पर पुश्तैनी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियाने और कब्जाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर जमुनापार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कृष्णापुरी निवासी और वर्तमान में लखनऊ के गोमती नगर में रह रहे दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पिता कंछीलाल की मृत्यु के बाद वर्ष 2008 में पुश्तैनी जमीन का न्यायालय से बंटवारा हुआ था। 21 दिसंबर 2024 को दीपक ने बंटवारे में प्राप्त 1200 और 640 वर्गमीटर के दो भूखंडों को अपने पुत्रों के नाम दान किया था, जिस पर उसी दिन से वे कब्जे में हैं। आरोप है कि बृज वाटिका यमुना पैंठ के रहने वाले सुनील सिंघल, संगीता सिंघल, कमल सिंघल तथा कृष्णापुरी के संजय सिंघल, रूपेश सिंघल और ईशान सिंघल ने साजिश के तहत 26 दिसंबर को एक फर्जी दानपत्र तैयार करवाया। जब इसकी आपत्ति की गई तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और दस लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


दीपक ने इस मामले में न्यायालय की शरण ली, जिसके आदेश पर शनिवार को थाना जमुनापार में धोखाधड़ी, धमकी, जबरन वसूली और संगठित आपराधिक साजिश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed