{"_id":"62b2196c36a3c7141853cc66","slug":"accused-of-kidnapping-a-girl-on-the-pretext-of-a-job-mathura-news-mtr5196351121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर युवती को अगवा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर युवती को अगवा करने का आरोप
विज्ञापन
गोवर्धन। नौकरी का झांसा देकर एक युवती को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता ने अगवा कराने के षड्यंत्र में शामिल गांव की महिला और एक युवती सहित तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
17 जून को चंचल (22) निवासी पलसों अपने घर से पढ़ाई के कार्य से गोवर्धन की कह कर गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तब परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव की पूजा ने उसे फोन कर यह कहते हुए बुलाया कि तुम अपने शैक्षणिक कागजातों को लेकर व 30000 रुपये उसके मामा शिवम निवासी खुर्द नवाबपुरा बरेली के खाते में डलवा दो।
वह तुम्हारी नौकरी लगवा देगा। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। चंचल के पिता ने आरोपी पूजा, डौली सहित शिवम के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद