फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accommodation in Barsana fully booked ahead of Radhashtami

Mathura News: राधाष्टमी से पहले बरसाना में ठहरने की जगह फुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accommodation in Barsana fully booked ahead of Radhashtami
मथुरा। राधाष्टमी के पर्व पर 19 सितंबर को बरसाना में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। पर्व से करीब चार दिन पहले ही बरसाना में ठहरने की जगह मिलना मुश्किल हो गया है। होटल, गेस्टहाउस और आश्रमों के अधिकांश कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। कई ठहरने वाले स्थानों पर करीब 15 दिन पहले से ही बुकिंग बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


राधाष्टमी पर राधारानी के दर्शन और लाड़लीजी मंदिर में होने वाले विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं। आसपास के गांवों और कस्बों में भी ठहरने की जगह तलाश की जा रही है, जिन श्रद्धालुओं को बरसाना में कमरा नहीं मिल रहा है, वे अब वृंदावन के होटलों में कमरा खोज रहे हैं। कुछ श्रद्धालु गोवर्धन और मथुरा में भी ठहरने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

---
राधाष्टमी को लेकर इस बार भी कई दिन पहले से कमरों की मांग बढ़ गई थी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ ठहरने के लिए पहले ही कमरे आरक्षित करा लिए हैं।- महेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन



राधाष्टमी से पहले बरसाना के अधिकांश होटल और गेस्टहाउस फुल हो चुके हैं। अंतिम समय में कमरा तलाशने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। होटलों में कमरों की मांग तेजी से बढ़ी है। - आरबी चौधरी, सचिव, मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed